home page

सांसद गौरव गोगोई ने माजुली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा

 | 
सांसद गौरव गोगोई ने माजुली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया स्थिति का जायजा


माजुली (असम), 21 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को माजुली के 53 नंबर गड़मूर पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

दौरे के दौरान उन्होंने निगमानंद आश्रम के पीछे स्थित क्षेत्र, वार्ड संख्या-3, वार्ड संख्या-2 तथा वार्ड संख्या-1 के तटबंध, अलेंगमोरा, सेंगेलियाटी और शालमरा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति का आकलन किया और प्रभावित लोगों की समस्याओं की जानकारी ली।

इसके बाद सांसद गौरव गोगोई तिताबर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने बाढ़ की स्थिति और प्रभावित लोगों के हालात का जायजा लेने का कार्यक्रम निर्धारित किया।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश