home page

भाजपा सरकार की शराब नीति पर गौरव गोगोई का हमला, कांग्रेस सरकार आने पर दुकानें बंद करने का वादा

 | 
भाजपा सरकार की शराब नीति पर गौरव गोगोई का हमला, कांग्रेस सरकार आने पर दुकानें बंद करने का वादा


शिवसागर (असम), 01 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बुधवार को भाजपा सरकार की शराब नीति पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में शराब की दुकानें खोलकर नई पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है।

नाजीरा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए गोगोई ने कहा कि भाजपा सरकार शराब के कारोबार को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के कार्यकाल में खोली गई सभी शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। गोगोई ने यह भी दोहराया कि कांग्रेस युवा पीढ़ी की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएगी।

असम विधानसभा चुनाव से पहले तेज हो रहे चुनाव प्रचार के बीच नाजीरा की इस रैली में गोगोई ने यह बयान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश