home page

‘अखिल गोगोई ने कांग्रेस से कब निभाई दोस्ती?’—गौरव गोगोई

 | 
‘अखिल गोगोई ने कांग्रेस से कब निभाई दोस्ती?’—गौरव गोगोई


गुवाहाटी, 06 सितंबर (हि.स.)। राइजर दल के अध्यक्ष एवं विधायक अखिल गोगोई पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिल गोगोई ने सीटों पर समझौते के थोड़े समय को छोड़कर लगातार कांग्रेस की आलोचना की है।

गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि अखिल गोगोई विधानसभा के भीतर भाजपा के खिलाफ आक्रामक और बाहर नरम रुख अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब इन बयानों पर ध्यान न देकर जनता के वास्तविक मुद्दों पर काम कर रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश