home page

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले ताराजान मस्जिद में गौऱव गोगोई ने की दुआ

 | 
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले ताराजान मस्जिद में गौऱव गोगोई ने की दुआ


जोरहाट (असम), 23 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले जोरहाट के ताराजान मस्जिद में दुआ की।

गोगोई आज अपने नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन यह प्रक्रिया हो रही है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में काफी हलचल देखी जा रही है। मस्जिद में दुआ करने के दौरान उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिली।

इधर, राज्यभर में कांग्रेस के कई नेता अलग-अलग जिला मुख्यालयों में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। इनमें दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मीरा बरठाकुर भी शामिल हैं, जो अन्य पार्टी प्रत्याशियों के साथ अपना नामांकन दाखिल कर रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश