जुबीन गर्ग मामले में सिंगापुर के फैसले पर गौरव गोगोई ने जताई नाराज़गी
| Mar 25, 2026, 20:47 IST
गुवाहाटी, 25 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बुधवार को जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सिंगापुर कोर्ट के फैसले पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि इससे मुख्य आरोपितों को कानूनी राहत मिली है।
खानापाड़ा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गोगोई ने कहा कि यह फैसला पहले किए गए दावों के विपरीत है और इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसले पर विश्वास करना मुश्किल है।
उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय दिलाने के बजाय भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा चरित्र हनन में लगे हैं, जबकि इस फैसले से आरोपितों को फायदा हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

