home page

गौरव गोगोई ने की माधुर्य बर्मन हत्याकांड की निंदा, महिला सुरक्षा पर जागरूकता का आह्वान

 | 
गौरव गोगोई ने की माधुर्य बर्मन हत्याकांड की निंदा, महिला सुरक्षा पर जागरूकता का आह्वान


गुवाहाटी, 02 जून (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने नलबाड़ी में माधुर्य बर्मन की हत्या तथा युवती मृदुमुद्रा डेका पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उपचाराधीन युवती के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गोगोई ने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे असम को मर्माहत किया है। उन्होंने मृतक माधुर्य बर्मन के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए समाज से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने महिला एवं किशोरियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उत्पीड़न, धमकी या हिंसा की स्थिति में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, समाज को अधिक सजग, जिम्मेदार और सक्रिय बनकर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि रोज अली नामक युवक ने 30-31 मई की दरम्यानी रात को 19 वर्ष के माधुर्य और उसकी 17 वर्षीय बहन पर हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटनास्थल पर ही माधुर्य की मौत हो गई, युवती का इलाज जारी है। वहीं, बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोज अली को पकड़ने की कोशिश की, इसी दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपित रोज अली ढ़ेर हो गया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश