गौरव गोगोई ने सीजेपी नेताओं की हिरासत की निंदा की
| Sep 27, 2026, 20:07 IST
गुवाहाटी, 27 सितंबर (हि.स.)। लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने गुवाहाटी में कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया।
गोगोई ने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं की आवाज दबाने के लिए दमनकारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने हिरासत में लिए गए युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता जताई।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

