जुबीन गर्ग हत्याकांड के मुख्य आरोपित सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका खारिज
| Jun 26, 2026, 19:26 IST
गुवाहाटी, 26 जून (हि.स.)। गौहाटी उच्च न्यायालय ने जुबीन गर्ग हत्याकांड के मुख्य आरोपित सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले फास्ट ट्रैक अदालत भी उनकी जमानत अर्जी को अस्वीकार कर चुकी थी।
मामले में सिद्धार्थ शर्मा के महाबीर एक्वा तथा बैंक खाता खोलने से जुड़े पहलुओं पर अगली सुनवाई 24 जुलाई को निर्धारित की गई है।
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ पर्याप्त तथ्य और साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिसके आधार पर उनकी जमानत याचिका खारिज की गई।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

