home page

बहाग बिहू के दिन जुबीन क्षेत्र पहुंचीं गरिमा सैकिया गर्ग, हुईं भावुक

 | 
बहाग बिहू के दिन जुबीन क्षेत्र पहुंचीं गरिमा सैकिया गर्ग, हुईं भावुक


गुवाहाटी, 14 अप्रैल (हि.स.)। बहाग बिहू के पहले दिन आज गोरू बिहू के अवसर पर गरिमा सैकिया गर्ग जुबीन क्षेत्र पहुंचीं, जहां अपने प्रियतम् को याद कर वह भावुक हो उठीं।

स्थल पर पहुंचते ही गरिमा सैकिया गर्ग अपने प्रियतम् को खोजते हुए भावुक हो गईं, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच भावनात्मक माहौल बन गया। उनकी उपस्थिति ने प्रशंसकों और उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

इस दौरान उनके साथ जुबीन गर्ग की बहन पोमी बरठाकुर और जुबीन के सह-कलाकार राजा बरुवा भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस भावुक क्षण में उनका साथ दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश