home page

एनटीपीसी बंगाईगांव में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती

 | 
एनटीपीसी बंगाईगांव में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती


एनटीपीसी बंगाईगांव में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती


बंगाईगांव (असम), 02 अक्टूबर (हि.स.)। महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एनटीपीसी बंगाईगांव में दोनों महान नेताओं को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी बंगाईगांव के परियोजना प्रमुख अर्णब मैत्रा सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों नेताओं के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया गया। शास्त्री जी का प्रसिद्ध आह्वान “जय जवान, जय किसान” आज भी देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को प्रेरित करता है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन-मूल्य आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, सामूहिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा