home page

असम के उदारबंद में आग से फर्नीचर की दुकान जलकर राख

 | 
असम के उदारबंद में आग से फर्नीचर की दुकान जलकर राख


कछार (असम), 06 नवंबर (हि.स.)। असम के कछार जिले के उदारबंद में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से एक फर्नीचर की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई।

आज मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश