home page

लखीमपुर के बोगीनदी बालीचर में फिर शुरू बेदखली अभियान, 132 परिवारों के घरों पर कार्रवाई

 | 
लखीमपुर के बोगीनदी बालीचर में फिर शुरू बेदखली अभियान, 132 परिवारों के घरों पर कार्रवाई


लखीमपुर (असम), 19 नवंबर (हि.स.)। असम के लखीमपुर जिले के बोगीनदी स्थित बालीचर इलाके में प्रशासन ने एक बार फिर बेदखली अभियान शुरू किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले इसी स्थान पर बेदखली अभियान चलाया गया था, लेकिन वहां से हटाए जाने के बाद 132 परिवारों ने दोबारा अपने घर बना लिए थे और वहां रहने लगे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने आज फिर से उक्त स्थान पर बेदखली अभियान शुरू किया।

प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान दोबारा बनाए गए मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। अभियान से प्रभावित परिवारों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश