home page

जुबीन गर्ग हत्या मामले में सिद्धार्थ शर्मा द्वारा पुनः शपथपत्र दाखिल

 | 
जुबीन गर्ग हत्या मामले में सिद्धार्थ शर्मा द्वारा पुनः शपथपत्र दाखिल


गुवाहाटी, 23 अप्रैल (हि.स.)। जुबीन गर्ग हत्या मामले में एक अन्य मुख्य आरोपित सिद्धार्थ शर्मा के अधिवक्ता ने आज अदालत में पुनः शपथपत्र दाखिल किया। बुधवार को गलत शपथपत्र दाखिल किए जाने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी।

अदालत ने सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की है। मामला फास्ट ट्रैक अदालत में चल रहा है, जहां श्यामकानू महंत की जमानत याचिका पर दो दिनों तक सुनवाई संपन्न हुई।

उल्लेखनीय है कि इसी मामले में मुख्य आरोपित श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर सुनवाई आज समाप्त होने के बाद अदालत 30 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश