बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें रवाना
| Jul 30, 2026, 12:22 IST
गुवाहाटी, 30 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार के शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की खेप रवाना की है।
शिक्षा मंत्री रणोज पेगू ने गुरुवार को पाठ्यपुस्तकों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले चरण में सात ट्रकों के माध्यम से 1.61 लाख निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें बाढ़ प्रभावित जिलों में भेजी गईं।
इस पहल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना और उनकी पढ़ाई को निर्बाध बनाए रखना है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

