home page

प्रागज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन

 | 
प्रागज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन


गुवाहाटी, 23 नवंबर (हि.स.)। कामरूप महानगर जिले के प्रागज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी) के तहत सोमवार को मुफ्त डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन असम के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने किया।

10 डायलिसिस मशीनों से सुसज्जित इस केंद्र में गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने तथा उपचार के आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में भारतीय स्टेट बैंक, गुवाहाटी प्रशासनिक कार्यालय की उप महाप्रबंधक संगीता भास्कर एम, प्रागज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य सह मुख्य अधीक्षक डॉ. बसंत कुमार बैश्य, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक तथा एसबीआई के गुवाहाटी प्रशासनिक कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक और गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम अधिकारी भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश