home page

बंगाईगांव रेलवे स्टेशन के पास से चार संदिग्ध नागरिक हिरासत में

 | 
बंगाईगांव रेलवे स्टेशन के पास से चार संदिग्ध नागरिक हिरासत में


गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। असम के बंगाईगांव रेलवे स्टेशन के समीप से चार संदिग्ध नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

रेलवे पुलिस के सहयोग से बंगाईगांव पुलिस ने इन चारों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान जुवैर, अलामिन हुसैन, सत्तार मियां और साले अहमद के रूप में हुई है।

पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। उनकी नागरिकता और पहचान से संबंधित अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश