असम: 33 मवेशी समेत चार तस्कर गिरफ्तार
नगांव (असम), 27 मई (हि.स.)। नगांव जिले के कलियाबोर इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियान चलाकर 33 मवेशी समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कलियाबोर पुलिस ने बुधवार को बताया है कि बीती देर रात.थाना क्षेत्र के कुंवारीटोला इलाके में चलाएं गए अभियान के दौरान 33 मवेशियों को दो वाहनों से जब्त किया गया है। इस मामले में चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान वाहिद खान, रफीकुल इस्लाम, हफीजुल इस्लाम और रियाजुद्दीन के रूप में की गई है।
बरामद किए गए सभी मवेशियों को मेघालय के बाजार तक अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। जिसे बाद में बांग्लादेश भेजने की योजना थी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू है बावजूद पशुओं की तस्करी जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

