जोरहाट में टूटे तटबंध के पांच में से चार हिस्सों की मरम्मत पूरी
| Aug 11, 2026, 18:18 IST
गुवाहाटी, 11 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि जोरहाट में टूटे तटबंधों की मरम्मत का काम तेजी से दिन-रात जारी है। उन्होंने बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार, कुल पांच स्थानों में से चार स्थानों पर तटबंध के टूटे हिस्सों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि शोलमारा में तटबंध की मरम्मत का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि शेष कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
-------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

