गुवाहाटी के मालीगांव में भूस्खलन, एक ही परिवार के चार लोग घायल
| Jul 20, 2026, 16:34 IST
गुवाहाटी, 20 जुलाई (हि.स.)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गुवाहाटी के मालीगांव स्थित माधवदेव नगर (गोशाला क्षेत्र) में सोमवार को भीषण भूस्खलन हो गया। पहाड़ से भारी मात्रा में मिट्टी खिसककर रेलवे कर्मचारी रंजीत दास के घर पर आ गिरा।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में फंसे परिवार के चारों सदस्यों को जीवित बाहर निकाल लिया। घायलों में रंजीत दास, उनकी पत्नी सावित्री दास तथा उनका पुत्र और पुत्री शामिल हैं।
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

