home page

पुलिस ने दो-पहिया वाहन चोरी के मामले में चार नाबालिगों को किया गिरफ्तार

 | 

इटानगर, 26 जून (हि.स.)। अरूणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर की पुलिस ने पिछले 20 दिनों में इटानगर कैपिटल रीजन और पापुम पारे जिले में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान वाहन चोरी की कई घटनाओं के सिलसिले में चार नाबालिगों को हिरसत मे लिया गया और चोरी हुए लगभग 14 दो-पहिया वाहन भी बरामद किए। इटानगर पुलिस ने आज बाताया कि यह सफलता इटानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद मिली।

पुलिस ने बताया है कि 10 से 14 साल की उम्र के चार नाबालिगों को कानूनी प्रक्रियाओं के तहत पकड़ा गया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने राजधानी क्षेत्र और पापुम पारे जिले में अलग-अलग जगहों से चोरी हुए लगभग 14 दो-पहिया वाहन बरामद किए, जिनमें दर्ज मामले में शामिल स्कूटर भी शामिल है।

यह ऑपरेशन इटानगर के सहयोग पुलिस अध्यक्ष चेरा सावन की देखरेख में चलाया गया। पुलिस ने बताया कि ये बरामदगी जांच टीम द्वारा पिछले कई हफ़्तों से लगातार जानकारी जुटाने, बड़े पैमाने पर फील्ड वेरिफिकेशन और लगातार फॉलो-अप करने के बाद की गई।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद वाहनों की जांच अभी चल रही है क्योंकि कई दो-पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर और चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ की गई लगती है। ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वाहन उनके असली मालिकों को लौटा दिए जाएंगे।

पुलिस ने इटानगर पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर एम. कामगो और चीफ हेड मोहर्रिर की भी विशेष सराहना की, जिनकी लगातार खुफिया जानकारी जुटाने, फील्ड फॉलो-अप और व्यक्तिगत कोशिशों से चोरी हुए वाहनों को सफलतापूर्वक बरामद करने में मदद मिली।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी