home page

गुवाहाटी में घर में घुसकर डकैतों ने दंपती को बंधक बनाया, नकदी-सोना लूटा

 | 
गुवाहाटी में घर में घुसकर डकैतों ने दंपती को बंधक बनाया, नकदी-सोना लूटा


गुवाहाटी, 16 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के साउकुची इलाके में चार डकैतों ने एक घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाकर नकदी और सोने के आभूषण लूट लिए। पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार, डकैत उस समय घर में घुसे, जब वे बिस्तर पर सो रहे थे। उन्होंने उन्हें नींद से उठाकर हाथ-मुंह बांध दिया। इसके बाद उनकी पत्नी को भी धमकाते हुए शोर नहीं मचाने को कहा।

बताया गया है कि चारों डकैत काले कपड़े पहने हुए थे और उनके हाथों में धारदार हथियार थे। आरोपितों ने गृहस्वामी की पत्नी के कान की बालियां और सोने की चेन तथा गृहस्वामी की अंगूठी अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश