home page

असम : पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार मजदूरों की मौत, भवन मालिक हिरासत में

 | 
असम : पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार मजदूरों की मौत, भवन मालिक हिरासत में


कछार (असम), 31 जुलाई (हि.स.)। असम के कछार जिले के जयनगर कुमारपाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में पानी की टंकी की सफाई के दौरान ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने के कारण चार मजदूरों की मौत हो गई।

शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर एक इमारत की पानी की टंकी साफ करने के लिए उसमें उतरे थे। आशंका है कि टंकी के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण उनका दम घुट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में इमारत के मालिक गौतम पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश