home page

गुवाहाटी के धीरेनपारा में धारदार हथियार से हमला, चार लोग घायल; एक की हालत गंभीर

 | 
गुवाहाटी के धीरेनपारा में धारदार हथियार से हमला, चार लोग घायल; एक की हालत गंभीर


गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। असम की राजधानी गुवाहाटी के धीरेनपारा इलाके में धारदार हथियार से किए गए हमले में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदियुल इस्लाम उर्फ बुबुल ने कथित तौर पर धारदार हथियार से चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर फटाशील आमबाड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मईदुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमले के पीछे की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है। घायलों की पहचान और उनकी विस्तृत चिकित्सा स्थिति के संबंध में भी फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश