सापटग्राम में कई सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ
धुबड़ी (असम), 24 अगस्त (हि.स.)।धुबड़ी जिले के सापटग्राम नगरपालिका के वार्ड नंबर-8 में मुख्यमंत्री पक्की सड़क निर्माण योजना (एमएमएनपीपीएनए) के एसओपीडी -जी-बी के तहत वर्ष 2025-26 के लिए कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का शुभारंभ किया गया।
10 नंबर बिलासीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीवेश राय ने आज फीता काटकर परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया।
परियोजनाओं के तहत नवीन चंद्र बोरदोलोई रोड से 430 मीटर, सेवक रोड से 220 मीटर तथा सापटग्राम-मधुसेन रोड पर 630 मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नयाहाट-सापटग्राम रोड के 3,144 मीटर तथा सापटग्राम-भेलाकोबा रोड के 580 मीटर हिस्से का उन्नयन किया जाएगा।
इस अवसर पर केएसी के जीएम मुकुल बरुवा, सहायक कार्यकारी अभियंता, सापटग्राम नगरपालिका की अध्यक्ष माला मंडल, विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

