बड़ो भदेयागुड़ी एवं चेंगमारी-काशीपारा में आरसीसी कलवर्ट निर्माण का शिलान्यास
कोकराझार (असम), 08 सितम्बर (हि.स.)। बड़ो भदेयागुड़ी और चेंगमारी-काशीपारा गांव की सड़क पर आरसीसी कलवर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास फकीराग्राम परिषद क्षेत्र के पार्षद एजामुल हक ने किया।
उक्त निर्माण कार्य पंचदश वित्त आयोग- 2025-26 के तहत प्राप्त निधि से किया जाएगा। कलवर्ट के निर्माण से संबंधित सड़क पर आवागमन की सुविधा में सुधार होने तथा स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही आवाजाही संबंधी समस्या के समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पार्षद एजामुल हक ने क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर आगे भी कार्य जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में फकीराग्राम ब्लॉक समिति के महासचिव पुलकेश राय सहित स्थानीय ग्रामीण और अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा

