पूर्व नगांव जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा जल्द भाजपा में होंगे शामिल
| Sep 5, 2026, 10:00 IST
नगांव (असम), 05 सितंबर (हि.स.)। नगांव के पूर्व आयुक्त एवं आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा के अगले एक-दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के कार्यों से प्रभावित होकर देवाशीष शर्मा भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए संपर्क भी किया गया है।
देवाशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद यदि पार्टी उन्हें नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार बनाती है, तो वह निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि देवाशीष शर्मा ने गुरुवार को सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। वह 16 जून, 2025 से नगांव के आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

