पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
| Apr 22, 2026, 20:08 IST
गुवाहाटी, 22 अप्रैल (हि.स.)। असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया की 30वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को गुवाहाटी स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्मरण सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने अपने संदेश में सैकिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में सभी समुदायों के समग्र विकास के लिए काम किया और नई पीढ़ी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कामरूप महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वपन दास ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सैकिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

