home page

प्रस्तावित आरक्षित वन क्षेत्रों का वन मंत्री ने किया निरीक्षण, वन भूमि की रक्षा का दिया भरोसा

 | 
प्रस्तावित आरक्षित वन क्षेत्रों का वन मंत्री ने किया निरीक्षण, वन भूमि की रक्षा का दिया भरोसा


गुवाहाटी, 21 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने ग्वालपाड़ा जिले के लक्षीपुर स्थित प्रस्तावित नलबाड़ी आरक्षित वन, राक्षसिनी आरक्षित वन तथा ऐतिहासिक उरपद बील (झील) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंगलवार को मंत्री ने स्पष्ट कहा कि वन भूमि को नष्ट करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जंगलों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंत्री मल्लबरुवा ने यह भी घोषणा की कि क्षेत्र में बढ़ते हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे, ताकि वन्यजीवों और स्थानीय लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश