home page

काजीरंगा की दिग्गज गश्ती हथिनी जॉयमाला को वन मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 | 
काजीरंगा की दिग्गज गश्ती हथिनी जॉयमाला को वन मंत्री ने दी श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 05 जुलाई, (हि.स.)। असम के वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की दिग्गज गश्ती हथिनी जॉयमाला के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जॉयमाला को काजीरंगा की श्रेष्ठ जंगल योद्धाओं में से एक बताते हुए कहा कि उसका जीवन वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पण और साहस का प्रतीक था।

वर्ष 1960 में जन्मी जॉयमाला ने 1992 से काजीरंगा में 34 वर्षों तक एंटी-पोचिंग गश्त, वन्यजीव निगरानी और बचाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंत्री ने वर्ष 2004 की उस ऐतिहासिक घटना को भी याद किया, जब गश्त के दौरान एक बाघ जॉयमाला के ऊपर से छलांग लगा गया था। इस दुर्लभ क्षण की तस्वीर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काजीरंगा को नई पहचान दिलाई थी।

करीब एक वर्ष तक इलाज के बावजूद जॉयमाला का शनिवार को अगरातोली रेंज के नलोनी क्षेत्र में निधन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ने उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंत्री ने कहा कि जॉयमाला की विरासत उसके वंशजों और काजीरंगा के अन्य गश्ती हाथियों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण की प्रेरणा बनकर सदैव जीवित रहेगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश