home page

हरगिला संरक्षण को लेकर वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन से की मुलाकात

 | 
हरगिला संरक्षण को लेकर वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन से की मुलाकात


गुवाहाटी, 29 जून, (हि.स.)। असम के वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वन्यजीव संरक्षणवादी डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन से मुलाकात कर हरगिला (ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क) के संरक्षण तथा राज्य में वन्यजीव संरक्षण को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।

बैठक में डॉ. बर्मन ने हरगिला संरक्षण की वर्तमान स्थिति, सामुदायिक प्रयासों और चुनौतियों से मंत्री को अवगत कराया तथा संरक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने हाल ही में 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनके कार्यों की सराहना किए जाने पर आभार भी व्यक्त किया।

वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा डॉ. बर्मन के कार्यों को मिली पहचान असम के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार और वन विभाग संरक्षणवादियों एवं स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर हरगिला सहित अन्य संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश