home page

मेजर ध्यानचंद की स्मृति में फकीराग्राम में फुटबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

 | 
मेजर ध्यानचंद की स्मृति में फकीराग्राम में फुटबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित


मेजर ध्यानचंद की स्मृति में फकीराग्राम में फुटबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित


कोकराझार (असम), 29 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आज फकीराग्राम रेलवे एमई स्कूल के खेल मैदान में छात्र-छात्राओं के बीच फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फकीराग्राम रामकृष्ण सेवाश्रम के तत्वावधान में तथा फकीराग्राम रेलवे एमई स्कूल के सहयोग से किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में रामकृष्ण सेवाश्रम के अध्यक्ष विश्वजीत कुंडू, सचिव देवाशीष पाल, विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुजय किशोर तथा सहायक शिक्षक देवाशीष गांगुली और आशीष गांगुली उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा