home page

असमः बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 और 6 पर यातायात ठप

 | 

गुवाहाटी, 12 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाका जोराबाट और इसके आसपास के क्षेत्र में रविवार की दोपहर के बाद से शुरू हुई मूसलाधार बरसात के बाद जोराबाट तीनाली और इसके आसपास इलाके में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 और 06 पर पूरी तरह यातायात ठप हो गया।

दोपहर के समय लगभग एक घंटे तक हुई मूसलाधार बरसात की वजह से जोराबाट तीनाली में स्थित फ्लाईओवर के नीचे तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया। जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 औऱ 06 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गई।

शिलांग से गुवाहाटी की ओर आने-जाने वाली गाड़ियां और ऊपरी असम से गुवाहाटी की ओर आने जाने-वाली गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रहीं। जोराबाट के अलावा 11 माइल, 10 माइल, 9 माइल 8 माइल आदि इलाकों में भी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर भारी जल जमाव हो गया। जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

हजारों वाहन लंबे जाम में फंसे रहे। वहीं जल जमाव की वजह से कई लोगों की ट्रेन और फ्लाइट छूट गयी। अंतिम सूचना मिलने तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल जमाव की वजह से यातायात सेवा पूरी तरह से ठप है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी