राजधानी के कुछ कॉलोनी में जल भराव से जनजीवन प्रभावित
इटानगर, 16 जुलाई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी क्षेत्र इटानगर में बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण, नाहरलगुन के कई इलाकों जैसे डेमसाइट, फॉरेस्ट कॉलोनी और नाहरलगुन के होचांग नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया है। आज सुबह-सुबह जलस्तर बढ़ा हुआ देखा गया और कॉलोनी के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है।
इस जल भराव का असर निचले इलाकों पर भी पड़ा है, जिनमें जी-एक्सटेंशन, आसपास के इलाके शामिल हैं। यहां भी जल भराव और नुकसान का खतरा बना हुआ है।
प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में रहने की सलाह दी है और नाले के पास जाने से बचें और ज़िला प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
इसके अलावा, भारी जलभराव और अचानक आई बाढ़ ने इटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स के कई निचले इलाकों को भी प्रभावित किया है, जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग -415, पाचिन कॉलोनी और पापु इलाके के जंक्शन के पास पोलो कॉलोनी और बोरपानी इलाके में भी जल भराव देखने को मिला है।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

