home page

अरुणाचलः बाढ़ से पारसी-पारलो सर्कल में तबाही

 | 
अरुणाचलः बाढ़ से पारसी-पारलो सर्कल में तबाही


इटानगर, 13 जुलाई (हि.स.)। अरूणाचल प्रदेश कुरूंग कूमे जिला में सोमवार की सुबह कुमे नदी के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से कुरुंग कुमे जिले के पारसी-पारलो सर्कल और दामिन सब-डिविजन में भारी तबाही देखने को मिली है।

प्रभावितों के अनुसार, हुरी को दामिन से जोड़ने वाला पुल बाढ़ के पानी में तास के पत्तों की तरह बह गया है, जिससे सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

पारसी-पारलो सर्कल में सेंट थॉमस स्कूल बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब गया है। पारसी-पारलो का इंस्पेक्शन बंगला भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है और दो घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। हालांकि, बाढ़ के पानी से किसी भी जन हानि की कोई सूचना नहीं मिली है।

इस बीच बैपटिस्ट चर्च में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पागम गांव को जोड़ने वाला पुल भी बाढ़ में बह गया है।

इस घटना से परिवहन, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और रिहायशी संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन राहत कार्यों और नुकसान के आकलन के लिए अर्धसैनिक बलों, पुलिस, आम जनता और अन्य संबंधित लोगों के लगातार संपर्क में है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी