home page

जोराबाट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जल जमाव

 | 
जोराबाट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जल जमाव


जोराबाट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जल जमाव


जोराबाट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जल जमाव


गुवाहाटी, 23 अगस्त । गुवाहाटी महानगर के बाहरी इलाके में रविवार देर शाम को हुई मूसलाधार बरसात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर जल जमाव हो गया। जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा जल जमाव जोराबाट इलाके में स्थित फ्लाई ओवर के नीचे देखने को मिला।

बरसात का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर लगभग 4 फीट तक जमा हो गया। जिसकी वजह से वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने के लिए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बरसात की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 और 6 पर यातायात कुछ समय के लिए ठप हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेघालय में अवैध पहाड़ों की कटाई की वजह से इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है।

पहाड़ों की कटाई के बाद नाले पूरी तरह पहाड़ की लाल मिट्टी से भर गये है। जिसकी वजह से बरसात का पानी पहाड़ से सीधे सड़क पर आ जाता है । जोराबाट के अलावा ग्यारह माइल, दस माइल, नौ माइल, आठ माइल आदि इलाकों में भी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी