पलटन बाजार के होटल से पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
| Oct 7, 2026, 12:08 IST
गुवाहाटी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी के पलटन बाजार इलाके में स्थित होटल विंटेज से पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार तड़के पलटन बाजार इलाके के कई होटलों में अभियान चलाकर यह कार्रवाई की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में संदिग्ध रूप से ठहरे इन पांचों बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर उनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वे असम में कब और किस माध्यम से दाखिल हुए।
पलटन बाजार क्षेत्र के अन्य होटलों में भी पुलिस की जांच जारी है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

