सोनापुर में जुबीन क्षेत्र के पास ढाबे में तोड़फोड़, पांच गिरफ्तार
| Sep 21, 2026, 14:27 IST
गुवाहाटी, 21 सितंबर (हि.स.)। सोनापुर स्थित जुबीन क्षेत्र के समीप न्यू सिटी ढाबे में कथित तौर पर हंगामा और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, शराब नहीं दिए जाने से नाराज युवकों ने कथित तौर पर शराब के नशे में ढाबे में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए युवकों में तीन माजुली जिले के रहने वाले हैं, जबकि दो लखीमपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

