59वें स्थापना दिवस पर प्रथम वाहिनी एसएसबी सोनापुर को मिला ‘बेस्ट सर्विस अवार्ड’
गुवाहाटी, 01 सितंबर (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम वाहिनी, सोनापुर को अपने 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट सर्विस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार प्रथम वाहिनी एसएसबी, सोनापुर की ओर से सेकेंड-इन-कमांड ख. इबोचौबा सिंह ने ग्रहण किया। पुरस्कार समारोह रिपब्लिक नॉर्थ ईस्ट द्वारा यूएसटीएम स्थित एनकेसी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।
यह सम्मान प्रथम वाहिनी के अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, पेशेवर दक्षता तथा राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को मान्यता प्रदान करता है। पुरस्कार मिलने से पूरी प्रथम वाहिनी एसएसबी परिवार में गर्व और उत्साह का माहौल है।
इस सम्मान ने बल के सभी अधिकारियों और जवानों को राष्ट्र सेवा में और अधिक समर्पण, अनुशासन एवं पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

