home page

आग में दुकान और घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

 | 
आग में दुकान और घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग में दुकान और घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग में दुकान और घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग में दुकान और घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

रि-भोई (मेघालय) 17 सितंबर (हि.स.)। रि-भोई जिले के बर्नीहाट पुलिस थाना अंतर्गत जोराबाट के निकट 13 माईल में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 के किनारे आग लगने की वजह से देखते ही देखते दो गैरेज और एक घर जलकर राख हो गया।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को आग लगने की जानकारी मिलते ही मेघालय अग्निशमन और बर्नीहाट पुलिस की एक टीम पहुंची। तीन अग्निशमन की टीमों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक मुरारी महतो और विनय वीरेंद्र राय के गैरेज के अलावा अन्य एक घर पूरी तरह जल का राख हो गया। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।

पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। सबसे पहले आग घर में लगी जिसके बाद देखते ही देखते दो गैरेज भी जल गये। आग की वजह से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है ।.पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी