home page

आग में तीन दुकान जलकर राख

 | 

शोणितपुर (असम), 23 सितंबर (हि.स.)। शोणितपुर जिला मुख्यालय शहर तेजपुर के कमार सूबूरी इलाके में लगी आग के दौरान देखते ही देखते तीन दुकान जलकर राख हो गयी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती देर रात कमार सूबूरी इलाके में एक किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई । देखते ही देखते आग की चपेट में कुल तीन दुकान आ गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के समय बरसात हुई जिसकी वजह से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। आग के वजह से लगभग 25 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर नुकसान की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी