home page

आग में चार सगे भाइयों का घर जलकर राख

 | 

मोरीगांव (असम), 23 सितंबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के मोइराबारी इलाके में आग लगने की वजह से चार भाइयों का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात जिले के मोइराबारी लोरुवामुख इलाके में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया।

आग बुझाए जाने तक अब्दुल कादिर के अलावा उसके अन्य तीन भाइयों का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की वजह से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया गया है कि रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने के बाद देखते ही देखते चारों परिवारों का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर नुकसान की जांच कर रही है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी