home page

आग में घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

 | 

बरपेटा (असम), 13 सितंबर (हि.स.)।. बरपेटा जिले के निशानरस गांव में आग लगने की वजह से एक व्यक्ति का पशु घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के निशानरस.गांव में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर जब तक पुलिस की टीम पहुंची तब तक रहीम बादशाह नामक व्यक्ति का पशु घर पूरी तरह जल कर राख हो गया ।

आग की वजह से चार गाय भी झुलस गई। पशुओं के लिए जलाए गए धुएं से आग लगने की आशंका जताई गई है। आग की वजह से लगभग तीन लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।.पुलिस नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी