आग में साड़ी का दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
| Aug 30, 2026, 18:39 IST
मोरीगांव (असम), 30 अगस्त (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड पुलिस थाना क्षेत्र इलाके में आग लगने की वजह से एक साड़ी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया । पुलिस ने रविवार को बताया कि थाना के निकट चारिआली के सुखा मछली के बाजार स्थित मां शारदा साड़ी इंपोरियम में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन और पुलिस की टीम पहुंची। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। तब तक दुकान काफी जल चुका था। आजगनी की वजह से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है । पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

