home page

आग में घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

 | 

बजाली (असम) 16 जुलाई (हि.स.)। बजाली जिले के सरूपेटा इलाके में बीती रात आग लगने की वजह से एक व्यक्ति का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सरूपेटा के अजासंतर गांव में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान चलाया।

आग में अजीत पाठक नामक व्यक्ति का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की वजह से पुआल के साथ एक पशु जलकर मर गया। आग इतनी भयावह थी कि घर में मौजूद काफी मात्रा में अनाज भी जल गया। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शॉर्ट सर्किट या चिराग से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी