home page

चिरांग के डांगतल बाजार में लगी आग, 18 दुकान जलकर राख

 | 
चिरांग के डांगतल बाजार में लगी आग, 18 दुकान जलकर राख


चिरांग (असम), 28 सितंबर (हि.स.)। चिरांग जिले के डांगतल बाजार इलाके में बीती देर रात लगी आग के चलते इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गयी। आग लगने की वजह से देखते ही देखते 18 दुकानें जलकर राख हो गयीं।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर चिरांग और पड़ोसी जिले बंगाईगांव से पहुंची अग्निशमन की छह टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाये जाने तक 18 दुकानें जलकर राख हो गयीं।

आग की चपेट में आईं ज़्यादातर दुकानें कपड़ों की थीं। आग लगने के दौरान खाना पकाने वाली गैस का एक सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग और भी भड़क गई।

आग की वजह से करोड़ों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान जताया गया है। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस हादसे में जलकर राख हुए दुकानों की जानकारी एकत्र करने में जुटी हुई है।

हादसे में किसी के हतहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर नुकसान का आकलन और आग कैसे लगी इसकी जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी