आग में 12 दुकान जलकर राख
| Sep 9, 2026, 11:46 IST
मोरीगांव (असम), 09 सितंबर (हि.स.) । मोरीगांव जिले के मायंग पुलिस थाना अंतर्गत बुधवरिया बाजार में आग लगने की वजह से देखते ही देखते 12 दुकानें जलकर राख हो गई।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात मायंग के बुधवरिया बाजार में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंची अग्निशमन की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक बाजार की 12 दुकानें जलकर राख हो चुकी थी। आग की वजह से लगभग एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

