home page

दीपावली के बीच सिलापथार में भीषण आगजनी, छह दुकानें जलकर राख

 | 
दीपावली के बीच सिलापथार में भीषण आगजनी, छह दुकानें जलकर राख


धेमाजी (असम), 08 नवंबर (हि.स.)। दीपावली की खुशियों के बीच आज असम के सिलापथार में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। इस आग में छह व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर राख हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिलापथार के सिमेन चापोरी चारिआली में एक मोटरसाइकिल गैरेज से आग लगने की शुरुआत हुई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया और कुल छह प्रतिष्ठान जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल सूचना नहीं है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश