बोकाखात में भीषण आग से 15 बाइक और पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख
| Sep 25, 2026, 09:57 IST
गोलाघाट (असम), 25 सितंबर (हि.स.)। असम के बोकाखात के बरजुरी इलाके में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से एक गैराज में रखी 15 बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
हादसे में आसपास स्थित पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग में 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।
आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

