home page

आग में घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

 | 

डिब्रूगढ़ (असम ), 25 फरवरी (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिले के पश्चिम बांसवाड़ी इलाके में लगी भयावह आग के दौरान देखते ही देखते एक व्यक्ति का घर और दो कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीती रात जिले के पश्चिम बांसवाड़ी इलाके में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और अग्निशमन की टीम पहुंची। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया हालांकि, आग बुझाए जाने तक जयंत दास का घर और दा वाहन पूरी तरह जल गया।

घर में आग लगने के दौरान दो रसोई गैस के सिलेंडरों में विस्फोट की वजह से आग ने भयावा रूप ले लिया। आग लगने की वजह से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी