home page

गुवाहाटी के एबीसी प्वाइंट पर भीषण आग, छठी मंजिल पर स्थित स्पा एवं सैलून से लगी आग

 | 
गुवाहाटी के एबीसी प्वाइंट पर भीषण आग, छठी मंजिल पर स्थित स्पा एवं सैलून से लगी आग


गुवाहाटी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। असम की राजधानी गुवाहाटी के एबीसी प्वाइंट इलाके में सोमवार को एक इमारत में भीषण आग लगने से इलाके में चिंता का माहौल पैदा हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओरियन पैलेस नामक इमारत की छठी मंजिल पर स्थित वेव्स स्पा एंड सैलून में आग लगी। व्यस्त एबीसी प्वाइंट इलाके में हुई इस घटना के बाद आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

आग की घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी। आग पर काबू पाने के लिए चलाए गए अभियान, संपत्ति को हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों के संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश